Loading...
Loading
ABOUT US

ABOUT US

गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ  आई. टी. एंड मैनेजमेंट सोसाइटी...

यह केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक ऐसी क्रांति की शुरुआत है, जहाँ गरीबी हारी है, और शिक्षा जीती है.

        ये सिर्फ एक संस्था नहीं बल्कि दो युवाओं के दिल में उठी सामाजिक परिवर्तन की उस चिंगारी का नाम है, जो विश्वगुरु तथागत बुद्ध के दर्शन, सम्राटों के सम्राट प्रियदर्शी अशोक के शौर्य और बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के संघर्ष से प्रेरित है. उन दोनों युवाओं का नाम क्रमशः शशांक मौर्य एवं अजय शाक्य है. यदि देश का सर्वांगीण विकास करना है तो हर बच्चे को शैक्षिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाना होगा, क्योंकि शिक्षा ही किसी भी देश के विकास की बुनियाद होती है. इसी वजह से इन दोनों युवा भाइ‌यों ने शिक्षा की क्रांति मशाल लेकर आम जन मानस तक पहुंचाने के पवित्र संकल्प के साथ एक मिशन की शुरुवात की जिसको नाम दिया गया "मिशन हायर एजुकेशन" और संस्था का नारा है "पढ़ाई आप करेंगे फीस हम भरेंगे"  इस मिशन का उद्देश्य, उच्च शिक्षा से वंचित रह जाने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा दिलाकर उनके जीवन के संघर्षशील रास्तों को सुगम बनाना है और उनकी प्रतिभा में निखार लाकर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाना है ताकि अपना देश भारत भी बेरोजगारी, गरीबी और अशिक्षा के दलदल  से निकल कर विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो सके, सभी भाइयों- बहनों से अपील है कि हमारे NGO से जुड़कर इस पवित्र मिशन को जन जन तक पहुंचाये और जो विद्यार्थी हायर एजुकेशन लेना चाहते हैं उनको भी प्रेरित करें कि हमारी संस्था से मिलने वाले अवसर का लाभ उठाये.  जो भाई अपनी संस्था चलाते है उनके लिए भी इस प्रोजेक्ट में काम करके अपने NGO को हर तरह से आगे बढ़ाने का अवसर है.

"कोई  भी प्रतिभा सिर्फ इसलिए पीछे न रह जाए  कि उसके पास अवसर नहीं हैं"

       आज हमें गर्व है कि गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ आई. टी. एंड मैनेजमेंट सोसाइटी के "मिशन  हायर एजुकेशन" के अंतर्गत अब तक हजारों विद्यार्थियों के सपने साकार हो चुके हैं। गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ आई.टी. एंड मैनेजमेंट सोसाइटी का अनूठा प्रयास है कि हम विद्यार्थियों को गोद लेकर उनके सपनों को हकीकत बनाने का कार्य करते हैं। हम जानते हैं कि हर बच्चे के भीतर असीम संभावनाएँ हैं लेकिन कई बार आर्थिक कठिनाइयाँ सामाजिक बाधाएँ या संसाधनों की कमी उनके सपनों को अधूरा कर देती हैं। हमारा मिशन यही है कि इन सभी बाधाओं को दूर करके, हर विद्यार्थी को उच्च शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने का अवसर मिले


"शिक्षा ही वह दीपक है जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर जीवन में उजाला भर देता है"

"आपकी शिक्षा से आपकी सफलता तक"

"कई ऐसे चेहरे जो कभी मायूस थे, आज आत्मविश्वास से भरे हुए, अपने करियर की नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।"


कभी किसी गाँव के छोटे से घर में, एक बच्चा आँखों में सपना लेकर कहता है माँ, मैं भी पढूंगा  और आगे बढूँगा । पर अक्सर उन सपनों को तोड़  देती है आर्थिक मजबूरियां, लेकिन अब नहीं। अब हर सपना पूरा होगा क्योंकि गौतम बुद्ध कॉलेज ऑफ आई.टी. एंड मैनेजमेंट सोसाइटी उन सपनों को नई उड़ान देने के लिए तैयार है.

 Our Services

  • Free Career and Guidance Services
  • Choosing Professional or Demanding Courses
  • Provided Best Educational Institutions
  • Provide Latest Information of Education
  • Chosen Best Career Options in the Modern Era
  • Students ( College Tuition Fee our NGO Responsibility )